India vs New Zealand 2nd ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है | टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ही मैच में कप्तान रोहित शर्मा सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. हैदराबाद में खेला गया सीरीज का पहला वनडे हाई-स्कोरिंग मैच रहा जिसमें टीम इंडिया को अंतिम ओवर में जीत मिली थी न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन के स्कोर पर सिमट गई है। कुलदीप यादव ने ब्लेयर टिकनर के एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। टिकनर ने दो रन बनाए। दूसरे छोर पर हेनरी भी दो रन बनाकर नाबाद रहे। अब भारत के सामने यह सीरीज जीतने के लिए 109 रन का आसान लक्ष्य है। भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया तूफानी ताकत दिखते हुए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत के तेज गेंदबाजों ने आपने दम खम दिखते हुए कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित किया। शमी ने पहले ही ओवर विकेट झटकते हुए फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। इस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। छठे ओवर में सिराज ने हेनरी निकोलस को पवेलियन की तरफ चलता किया। सातवें ओवर में शमी ने दुबारा से डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। वहीं 10वें ओवर में कॉन्वे और 11वें ओवर में कप्तान लाथम भी पवेलियन लौट गए। 15 रन के अंदर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पर कर सके |
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को मैदान में धोया 108 रन में दिखाया बहार का रास्ता 
तूफानी गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों का न्यूजीलैंड के सामने दिखायी अपनी ताकत: IND vs NZ 2nd ODI Live Score 2023 भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर. 10वें ओवर में कॉन्वे और 11वें ओवर में कप्तान लाथम भी पवेलियन लौट गए। 15 रन के अंदर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। सभी पांच विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए थे।
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद ब्रेसवेल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर ने भी 27 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 47 रन की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 103 रन था। इसके बाद सुंदर और कुलदीप ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 36 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, मिशेल सैंटनर ने 27 और ब्रेसवेल ने 22 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक और सुंदर को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।
टीम इंडिया 1-0 से आगे सीरीज में : IND vs NZ 2nd ODI Live Score
दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी थी. शुभमन गिल की 208 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे. इस टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. न्यूजीलैंड की ओर से माईकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए थे.
.png)
